4 बहनों के इकलौते भाई था ऋषभ, दादी के साथ घर लौट रहे मासूम, मां का रो-रोकर बुरा हाल।
डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिचक भगवानपुर पथ पर ताजपुर चिमनी गाछी के समीप एक हृदयविदारक घटना होने का समाचार सामने आई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चा ऋषभ कुमार की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी रामप्रवेश महतो के पुत्र के रूप में हुई है।

हादसे में बच्चे की मौत हो गयी। जबकि दादी राजकुमारी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।मृत बालक चार बहन व एक भाई था।वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी बहनों के नाम मुस्कान, रिया, रिचा और आरुषि हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बहियार से दादी व पोता घर आ रहे थे।इसी दौरान हादसा हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसआई देवेंद्र कुमार सत्यार्थी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया।जबकि गंभीर रूप से जख्मी राजकुमारी देवी को पीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से उसे सदर अस्पताल बेगुसराय बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट